लाल रंग और सांड: हकीकत या सिर्फ एक भ्रम?

क्या आपने कभी सोचा है कि क्या वाकई सांड लाल रंग देखकर गुस्से से पागल हो जाता है?

असल में, यह एक बहुत बड़ी गलतफहमी है। विज्ञान कहता है कि सांड कलर-ब्लाइंड होते हैं; उन्हें लाल रंग दिखाई ही नहीं देता!

उनके लिए लाल कपड़ा भी वैसा ही है जैसा कि कोई और रंग।

उनकी आक्रामकता का असली कारण रंग नहीं, बल्कि कपड़े की तेज़ हलचल (Movement) है।

जब बुलफाइटर (या कोई और व्यक्ति )कपड़े को लहराता है, तो सांड उसे एक खतरा मानकर आत्मरक्षा में हमला करता है।

सांड लाल रंग से नहीं, बल्कि कपड़े की हलचल से भड़कता है। अगर यह जानकारी अच्छी लगी, तो शेयर और कमेंट करें!